Hindi News / General News / उप पुलिस अधीक्षको का अभिनन्दन समारोह आयोजित

उप पुलिस अधीक्षको का अभिनन्दन समारोह आयोजित

नव आगन्तुक व स्थानांतरण होने वाले

रतनगढ, [सुभाष प्रजापत ] नव आगन्तुक व स्थानांतरण होने वाले उप पुलिस अधीक्षको का कानजी गेस्ट हाउस के सभागार मे अभिनन्दन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथि स्थानांतरण होने वाले उप पुलिस अधीक्षक स्लेह मोहम्मद व नव आगन्तुक उप पुलिस अधीक्षक हिमाशू शर्मा, थानाध्यक्ष संजय पुनिया,राजलदेसर के थानाध्यक्ष डाॅ.सैन व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्तसारस्वत का सुभाष कटेवा व हर्ष यादव ने शाब्दिक स्वागत करते हुएसभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। हर्ष यादव , सुभाष कटेवा, संजय मुरारका, राहुल यादव, ओम प्रकाश नैन, अनिल पारीक, निरंजन दायमा, राकेश सांखला, गोपी चंद प्रजापत, यशपाल मटोलिया, विपिन मटोलिया, तरुण जोशी ने मंचस्थ अतिथियो माल्यार्पण कर, दुपट्टा उढाकर, पुष्प वर्षा के साथ स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनन्दन किया।इस अवसर उप पुलिस अधीक्षक स्लेह मोहम्मद ने कहा रतनगढ के नागरिको का स्नेह व सहयोगात्मक भूमिका को कभी भूल नही पाऊंगा। उप पुलिस अधीक्षक हिमांशू शर्मा ने कहा कि यहां के लोगो का भावनात्मक लगाव स्लेह मोहम्मद साहब के साथ दिख रहा है बरकार रखने के साथ साथ ओर अच्छा करने का प्रयास होगा। कार्यक्रम को थानाध्यक्ष संजय पुनिया,डाॅ महेंद्र सैन, युवा नेता हेमन्त सारस्वत, एडवोकेट संजय कटारिया अजय चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे जयकांत शर्मा, अजनी चोटिया,अरूण रामगढिया,किशोर बिजारणीया, पवन तोषावङ,रामोतार नोहाल, सुरज कुमार, हीरालाल नोहाल, विकास चमङिया, भीवाराम प्रजापत, भरत कुमार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम मंचीय संचालन मो अनवर कुरैशी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur