एससी एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विधानसभा चुनाव के लिये सीकर जिले के लिये नियुक्त पर्येवेक्षक डॉ. राजकुमार बेरका मंगलवार को सीकर आये। उन्होंने सीकर आते ही सीकर प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक के चुनाव कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की और कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के बाद धीमी पड़ी विकास की गति को अब वापस तेज करने के लिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश में अभी जुमलों पर सरकार चल रही हैं। देश के प्रधानमंत्री ही नहीं उनके चेले भी जुमलेबाज हो गये हैं, जिन्हें अब देश की जनता जान चुकी हैं। सीकर जिले में कांग्रेस से बगावत कर बागी के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बारे में कहा कि फिलहाल उन्हें एक बार पुन: मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवार से बगावत कर बाहर चले जाते हैं उनकी कोई अहमियत नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीकर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक का जनसम्पर्क मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को पारीक ने जगमालपुरा, धाबाईयों की ढाणी, भादवासी, शिवसिंह पुरा, घोराणा, कुड़ली, सिंहासन, हरदयालपुरा, गुंगारा, रामनगर आदि स्थानों पर जनसम्पर्क कर लोगों से सहयोग मांगा। इस दौरान पारीक को कुड़ली में सिक्कों और लड्डुओं से भी तोला गया।
Hindi News / General News / कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सीकर पहुंचे
कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सीकर पहुंचे



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।