Hindi News / General News / कांग्रेस की हार पर लालपुरिया ने दिया त्यागपत्र

कांग्रेस की हार पर लालपुरिया ने दिया त्यागपत्र

कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार की करारी हार की ली नैतिक जिम्मेदारी

झुंझुनू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेतराम लालपुरिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। लालपुरिया ने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुये कहा कि झुंझुनू जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है व गत विधानसभा चुनाव में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की आठ में से पांच सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुये थे। मगर लोकसभा चुनाव में सभी क्षेत्रो से कांग्रेस प्रत्याशी का हारना संगठन की कमजोरी है। उल्लेखनीय है कि लालपुरिया पूर्व में लम्बे समय तक झुंझुनू जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रह चुके हैं। वो कई बार लालपुर ग्राम पंचायत के सरपंच व झुंझुनू पंचायत समिति के उपप्रधान रह चुके हैं। लालपुरिया के त्यागपत्र से जिला कांग्रेस में उबाल आना तय माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur