Hindi News / General News / राजस्थान में रोहित गोदारा की धमकी से कांग्रेस नेता की उडी नींद! पूर्व CM के फ़ोन से तुरंत एक्शन में आई पुलिस

, ,

राजस्थान में रोहित गोदारा की धमकी से कांग्रेस नेता की उडी नींद! पूर्व CM के फ़ोन से तुरंत एक्शन में आई पुलिस

राजस्थान में रोहित गोदारा की धमकी से कांग्रेस नेता की उडी नींद! पूर्व CM के फ़ोन से तुरंत एक्शन में आई पुलिस

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जोधपुर में पूर्व कांग्रेस पार्षद को रोहित गोदारा के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीँ मामले गंभीरता को देखते हुए पूर्व सीएम को फ़ोन करना पड़ा है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में दिखी है।

कांग्रेस पार्षद मनीष लोढ़ा को मिली धमकी

जानकारी के लिए बता दे की यह धमकी उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस पार्षद मनीष लोढ़ा को उनकी जैसलमेर जिले के पोखरण में जमीन विवाद को लेकर दी गई है. इस संबंध में मनीष लोढ़ा ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सदर बाजार थाने में केस भी दर्ज कराया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने भी उद्योगपति मनीष लोढ़ा की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं जो 24 घंटे उनके घर के बाहर सुरक्षी देंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस धमकी देने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया. लोढ़ा ने घबराकर कॉल काट दिया, पर कुछ ही देर में उसी नंबर से एक वॉइस मैसेज आया. मैसेज में पोकरण की जमीन का हवाला देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. आनन-फानन में मनीष लोढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्थानीय पूर्व विधायक को पूरे मामले की जानकारी दी. गहलोत ने तुरंत पुलिस कमिश्नर से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद लोढ़ा को हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराई गई है. पुलिस अब मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

इंटरनेशनल नंबर से आई थी कॉल


वही कांग्रेस नेता ने विवादित जमीन के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जमीन को लेकर सेशन और हाई कोर्ट उनके फेवर में कब्जा देने का आर्डर किया है. पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सदर बाजार थानाधिकारी मानकराम बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित मनीष लोढ़ा की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लोढ़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल और वॉइस मैसेज आया था, जिसमें रोहित गोदारा का नाम लेकर डराया-धमकाया गया.

जाँच में जुटी पुलिस

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के सब-इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है, साथ ही साइबर सेल के एक्सपर्ट्स उस इंटरनेशनल नंबर को ट्रेस करने में जुटे हैं. फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से कांग्रेस नेता को हथियारबंद जवान मुहैया करवा दिए गए हैं.