Hindi News / General News / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पेम्पलेट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पेम्पलेट

जयपुर में मंहगाई के खिलाफ होने वाली रैली को लेकर घर-घर किया जन सम्पर्क

चूरू, [दीपक सैनी ] आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह््वान पर केंद्र सरकार के खि़लाफ़ मंहगाई हटावो, देश बचाओ को लेकर 12 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली रैली को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई सड़क पर पोस्टर का विमोचन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पेम्पलेट वितरित किये और अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया। रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय नेता सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने कहा कि इस रैली के माध्यम से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। कांग्रेस नेता मुस्ताक खान ने कहा कि रैली में चूरू जिले से सबसे ज्यादा कोंग्रेस कर्ता ले जाने संकल्प लिया है और केन्द्र की मोदी सरकार को मंहगाई हटाने के खिलाफ मजबूर किया जायेगा। इस इवसर पर पी.सी.सी. सदस्य रियाजत खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम चोटिया, देहात अध्यक्ष रामनिवास साहरण, पार्षद सीताराम खटीक, पार्षद रतनलाल जागिड़, पार्षद अंजनी शर्मा, गिरधारी भाम्बी, पार्षद तौफीक खान, मुबारक भाटी, पार्षद यासीन खान, योगेंद्र शर्मा, आबिद मोयल, महेश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि विश्वनाथ सैनी, आरिफ़ पिथिसर, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपिका सोनी, सुनीता बाकोलिया, ज्योति सिंह, शेर खान सहजूसर, राजकुमार तंवर, महबूब खान, नवरत्न दर्जी, अंजार अली, अज़ीज़ खान, सदिक खान, मुमताज सोलंकी, श्यामसुंदर, इक़बाल खान, युवा नेता पीयूष सैनी, अब्बास अगवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur