Hindi News / General News / सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जन स्वा. अभि. विभाग अधीक्षण अभियन्ता चुन्नीलाल

सीकर, जन स्वा. अभि. विभाग अधीक्षण अभियन्ता चुन्नीलाल ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु 2022 में पेयजल व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण तथा जल परिवहन व्यवस्था के नियन्त्रण के लिए जिला सीकर के अधीन जिला स्तरीय निन्त्रण कक्ष (01572—251153) की स्थापना की गई है। जो 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में दैनिक रूप से प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर में इन्द्राज करवायेंगे तथा शिकायत के संबंध में कार्यवाी की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी से प्राप्त कर प्रगति की सूचना प्रतिदिन प्रात: 10 बजे तक इस कार्यालय एवं उच्चधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। कन्ट्रोल रूम में निम्न प्रभारी अधिकारी एवं सह प्रभारी अधिकारी को अतिरिक्त शिफ्ट ड्यूटी के तहत कर्मचारियों को अधिशाषी अभियन्ता खण्ड सीकर द्वारा तीन पारियों में नियुक्त किया जावेगा।
प्रभारी अधिकारी आर.पी.गौड द्वारा अधिशाषी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम, जन स्वा. अभि. विभाग वृत सीकर मो. 8005855942, सह प्रभारी अधिकारी मोहसीन खान सहायक अभियन्ता एवं तकनीकी सहायक द्वितीय जन स्वा. अभि. विभाग मो. 7506600933, प्रेम कुमार सहायक अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग नगर उपखण्ड प्रथम मो. 7976686964 है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायत का इन्द्राज में किया जावेगा तथा शिकायतकर्ता को दर्ज शिकायतों से अवगत करवाया जावेगा। शिफ्ट कर्मचारी प्राप्त शिकायतों के संबंध में खण्ड सीकर के लिए आर.के. राठी, अधिशाषी अभियन्ता खण्ड सीकर मो. 9414836135 तथा खण्ड नीमकाथाना के लिए मायालाल सैनी अधिशाषी अभियन्ता, खण्ड नीमकाथाना मो.9982510982 एवं खण्ड लक्ष्मणगढ़ के लिए राकेश कुमार सहायक अभियन्ता एवं खण्ड लक्ष्मणगढ़ मो. 7206393624 को अवगत करावायेंगे तथा निस्तारण की सूचना प्राप्त करेंगे। प्रभारी अधिकारी तथा सह प्रभारी अधिकारी संबंधित अधिशाषी अभियन्ताओं से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं के निस्तारण की सूचना प्राप्त कर जलापूर्ति की दैनिक रपोर्ट प्रात: 8.30 बजे तक कन्द्रीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 0141—2222585 पर तथा ईमेल आईडी को प्रस्तुत करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur