Hindi News / General News / कोरोना फाइटर्स का किया सम्मान

कोरोना फाइटर्स का किया सम्मान

जोरावर नगर में केसरिया हिन्दू वाहिनी द्वारा

श्रीमाधोपुर(अमरचन्द शर्मा) निकटवर्ती गांव जोरावर नगर में केसरिया हिन्दू वाहिनी द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। केसरिया हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी में अपनी सेवा दे रहे योद्धा कैलाश चन्द्र चेजारा प्रधानाचार्य रा उ मा विद्यालय जोरावर नगर, नरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सरपंच जोरावर नगर, हीरा लाल वर्मा बी एल ओ जोरावर नगर, मनीष शर्मा रा उ मा विद्यालय, मगन सिंह शेखावत समाजसेवी, महावीर सिंह शेखावत उपसरपंच कंचनपुर का वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमरचंद शर्मा व जिला प्रभारी ललित सैन ने माला पहनाकर, केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर तथा सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सरपंच ने बताया कि जरूरतमदों की सेवा करने का यही सही समय है तथा ग्रामवासियों से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur