Hindi News / General News / कोरोना फाइटर्स पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिए आगे आए युवा

कोरोना फाइटर्स पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिए आगे आए युवा

बजाज हैल्थ केयर सोशियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से बांटी सैनेटाइजर की 500 बोतलें

चूरू,[पीयूष शर्मा] श्री ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल चूरू के युवा पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना फाइटर्स के रूप में सडक़ों पर तैनात पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए आज सोमवार को इन्हें पर्याप्त मात्रा में सैनेटाइजर वितरित किया। तपती दुपहरी में सुई पटक सन्नाटे के बीच सडक़ों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मंडल के युवाओं ने सैनेटाइजर की बोतलें बांटी, तो हर वर्ग ने इस पहल की सराहना की। इसके अलावा नगर परिषद सभापति पायल सैनी, एसडीएम अवि गर्ग, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, कोतवाली थानाधिकारी सुभाष चंद्र सहित अन्य महकमों में काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सैनेटाइजर वितरित किया गया। मंडल के शुभम बजाज ने बताया कि बजाज हैल्थ केयर सोशियल फाउंडेशन मुंबई के आर्थिक सहयोग से मंडल के मनोज बजाज व ताराचंद बजाज (सीटू) सहित अन्य पदाधिकारियों ने सैनेटाइजर की 500 बोतलें वितरित की। इस दौरान सभापति पायल सैनी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क कुमार अजय, युवा समाज सेवी नारायण बालाण सहित पुलिसकर्मियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur