Hindi News / General News / कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा – सैनी

कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा – सैनी

कोरोना जागरुकता अभियान में

चूरू, कोरोना जागरुकता अभियान में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सूचना केंद्र में बनाए सेल्फी प्वाइंट पर आकर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नगर परिषद सभापति पायल सैनी, पूर्व जिला प्रमुख भंवर लाल पुजारी, जमील चौहान, कल्याण सिंह, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, अबरार खां, रामनिवास सहारण, निवर्तमान प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, आरिफ पीथीसर, रमजान खान, सद्दाम हुसैन, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन लाल मेघवाल, विद्याधर मेघवाल, ओमप्रकाश बाकोलिया, शेर खां मलकान, महेश मिश्रा, इकबाल खां, सलीम चौहान, नरेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, मनीष सैनी, फूलचंद किरोड़िया, नगर परिषद पीआरओ किशन उपाध्याय, डॉ जेबी खान, पत्रकार कौशल शर्मा, पत्रकार नरेंद्र राठौड़, पत्रकार मनोज शर्मा, नरेश पारीक, जगदीश सोनी, महेंद्र सोनी, पत्रकार अमित तिवारी, जयप्रकाश नैण, आजाद सिंह राठौड़ घांघू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। इस मौके पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की ओर से जारी एडवायजरी का पालन करें तथा अनावश्यक भीड़ का हिस्सा नहीं बनें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur