Hindi News / General News / कोरोना महामारी को देखते हुए कोर कमेटी का किया गठन

कोरोना महामारी को देखते हुए कोर कमेटी का किया गठन

मडांवरा ग्राम में

मडांवरा,[झाबर मल शर्मा] मडांवरा ग्राम में कोरोना महामारी को देखते हुए ग्राम की ओऱ से कोर कमेटी का गठन किया गया जो कोरोना के हालात पर नजर रखेगी। कमेटी में प्रमुख रूप से बाहर से आने वालों के लिए क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई। कोर कमेटी में ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक जगदीश प्रसाद यादव ,प्रिसिंपल बीरबल सिंह, समाजसेवी रूपैद्र सिंह, शक्ति सिंह, शिवा गुजर, रितेश, पदम सिंह, नरेन्द्र, नर्सिंग कर्मचारी सुनीता, सुमन आगंनबाडी कार्यकर्ता शायरा, सन्नू, मजुं और अध्यापक जगदीश, भोलाराम आदि सदस्यों के द्वारा भाग लिया गया। कमेटी के द्वारा मडांवरा मे स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को कवारंटाइन सेंटर बनाने का एक मत फैसला लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur