Hindi News / General News / कोरोना पॉजीटिव लोगों के लिए दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी वस्तुओं के किट भेंट

कोरोना पॉजीटिव लोगों के लिए दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी वस्तुओं के किट भेंट

अमन ट्रस्ट चूरू ने

चूरू, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था अमन ट्रस्ट चूरू ने जिले के समस्त कोरोना पॉजीटिव लोगों के लिए आज मंगलवार को जिला कलक्टर संदेश नायक को दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी वस्तुओं के किट भेंट किये। इस अवसर पर अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अन्सारी, सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा, डॉ. एफ.एच.गौरी, डॉ. साजिद चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता इमरान भाटी, सद्दाम हुसैन, सिकन्दर छीम्पा, जावेद खान सालेमखानी, इमरान सिसोदिया सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष ने बताया कि किट्स में फल, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, ज्यूस, बिस्किट्स, साबून भेंट किये गये है।