Hindi News / General News / कोरोना प्रशिक्षण को लेकर बैठक का आयोजन

कोरोना प्रशिक्षण को लेकर बैठक का आयोजन

पंचायत समिति चिड़ावा के सभागार में

चिड़ावा, सोमवार को पंचायत समिति चिड़ावा के सभागार में कोरोना संक्रमण को लेकर ग्राम पंचायतो मे होने वालीट्रेनिंग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। कोविड-19 से बचाव के लिए जन जागरूकता में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले जन जागरूकता प्रशिक्षण को लेकर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों और जिला संदर्भ व्यक्तियों की समीक्षा बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई हैl बैठक में उपस्थित राज्य संदर्भ व्यक्ति अजीत सिंह बिजारणिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 30 व्यक्तियों के समूह में कुल डेढ़ सौ लोगों को 5 दिन तक कोविड-19 को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और तत्काल सरल कचरे का प्रबंधन करने को लेकर भी ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगाl बैठक में पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी दारा सिंह, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ज़िला संदर्भ व्यक्ति एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur