Hindi News / General News / कोरोना राहत हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई सहयोग राशि

कोरोना राहत हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई सहयोग राशि

51000 रुपये जमा कर पीएम केयर में करवाए जमा

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कोरोना राहत हेतु शहर के सभी बूथों से ₹51000 एकत्रित किए हैं, जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष के पीएम केयर में जमा करवाया गया। शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि भाजपा की स्थापना दिवस पर शहर मंडल ने कोरोना राहत हेतु 51000 रुपये जमा कराने का लक्ष्य रखा था, जिसे सभी बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने शहर के सभी वार्डों में घर-घर घूमकर एकत्रित किए हैं। इस राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष कोविड 19 पीएम केयर में जमा करवाया। मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर सामाजिक संगठनों से हस्त निर्मित मास्क वितरण, कोरोना संक्रमण की जानकारी हेतु एंड्राइड फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने तथा कार्यकर्ताओं से एक समय का भोजन त्याग कर उसे जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों को उपलब्ध करवाने का कार्य करवाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur