Hindi News / General News / कोरोना सहायता कोष में 2 लाख 51 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की

कोरोना सहायता कोष में 2 लाख 51 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की

इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा

सीकर, इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव को 2 लाख 51 हजार रूपये का चैक सौंपा। रेडक्रॉस सोसाईटी के उपाध्यक्ष एवं सहायक निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा ने बताया कि सोसाईटी के सदस्यों के द्वारा एकत्रित सहयोग राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में चैक दिया गया है तथा रेडक्रॉस सोसाईटी के द्वारा मास्क भी वितरित किये गये । रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक सदस्य क्रांतिप्रसाद पंसारी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा जरूरतमंदों को फूड पैकेट्स का भी वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव सुनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पन्नालाल सारड़ा उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur