Hindi News / General News / कोरोना वायरस से बचाव के पंपलेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

कोरोना वायरस से बचाव के पंपलेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं श्री लक्ष्मीनाथ विद्यालय द्वारा

फ़तेहपुर,[बाबूलाल सैनी ] लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं श्री लक्ष्मीनाथ विद्यालय द्वारा आज श्री लक्ष्मीनाथ विद्यालय में मीटिंग की गई तथा कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई तथा उसके बाद सब्जी मंडी मुख्य बाजार लक्ष्मीनाथ जी मंदिर सकड़ी गली सहित संपूर्ण मार्केट में साबुन तथा दस्ताने आम जन को वितरित कर कोरोना वायरस से लड़ने एव बचाव के उपायों के लिए प्रेरित किया गया तथा कोरोना वायरस से बचाव के पंपलेट बांटकर एक जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगों एवं व्यापारियों से विनम्रता पूर्वक मास्क लगाने बार बार हाथ धोने लिए आग्रह किया गया जिस से हमारा फ़तेहपुर इस वायरस से ग्रसित ना हो तथा जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह किया गया। इस दौरान लक्ष्मीनाथ विद्यालय संचालक राजकुमार जी भिंडा, लोक सेवा ट्रस्ट प्रभारी पंकज शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश गुर्जर, बसंत भिंडा, रवि सेन, मनोज, सर्वेश गोस्वामी, मुकेश सैनी, राहुल वर्मा सूर्यप्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur