Hindi News / General News / कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दानदाता आए आगे

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दानदाता आए आगे

जीणमाता मंदिर ट्रस्ट ने दिये 5 लाख रूपये का चैक

सीकर, वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहा है। इस गंभीर बीमारी से लड़ने में विभिन्न दानदाता, संस्थाएं, सामाजिक संगठन सहयोग के लिए आगे आ रहे है। जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव ने बताया कि आज बुधवार को जीणमाता मंदिर ट्रस्ट की ओर से 5 लाख रूपये की राशि का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में विकास पुजारी ने तथा दीनदयाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज बारी फतेहपुर के निदेशक दीनदयाल जाखड़, चेयरपर्सन डॉ. किरण जाखड़ ने एक लाख रूपये की राशि का चैक सेनेटाईजर, साबुन अन्य सामग्री मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने के लिए जिला कलेक्टर को प्रदान की। जिला कलेक्टर ने दानदाताओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक घरानों, संस्थाओं से विपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन के सहयोग की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur