Hindi News / General News / कोरोना वॉररियर्स का किया सम्मान

कोरोना वॉररियर्स का किया सम्मान

टिकक्ल ग्रुप श्रीमाधोपुर द्वारा

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] श्रीमाधोपुर के वार्ड नंबर 2 सुख सागर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू धारा 144 में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार, मनोज कुमार का टिकक्ल ग्रुप श्रीमाधोपुर द्वारा साफा पहनाकर एवं मास्क व सैनिटाइजर देकर पुष्प वर्षा कर के सम्मान किया गया। ग्रुप संचालक बृजमोहन किरोड़ीवाल ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सहाय अध्यापक राजेंद्र प्रसाद, अध्यापक विनोद कुमार, घनश्याम किरोड़ीवाल, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur