Hindi News / General News / कोराना योद्धा दिन रात कर रहे हैं देश सेवा

कोराना योद्धा दिन रात कर रहे हैं देश सेवा

कांस्टेबल महेंद्र को तीन महीने से ज्यादा हो गया घर गए

सुरेरा,[अर्जुन राम मुंडोतिया] सुरेरा के ग्राम धवली का लाडला कोरोना महामारी के चलते अपनी सेवाएं दे रहा है। हम बात कर रहे कांस्टेबल महेंद्र कुमार जो मारोठ पुलिस थाने में कड़ी मेहनत करते हुए दिन रात सेवा में लग रहा है । महेंद्र को घर पर गए हुये तीन महीने से ज्यादा हो गया। परिवार के सदस्यों से व  माताजी ,पिताजी, पत्नी से वीडियो कॉल करके बात करते है। महेंद्र कुमार बताया की मेरी पत्नी बीमार चल रही। मेरी माँ की पांच साल से दवाइया चल रही है मेरी माँ से मिले हुये तीन महीने ज्यादा हो गया। परंतु अभी  कोरोना महामारी चलते हुए वीडियो कॉल करके आमने सामने देखकर ही बीमारी के व दवाइयों के बारे में पूछ लेता हूं, मेरे एक छोटा बच्चा है आठ साल का है। उससे भी वीडियो कॉल करके बात करते हूंं। कोरोना महामारी में गाँव जाने का समय नही मिल रहा है तीन महीने ज्यादा हो गया है। इस समय दिन रात पुलिस थाना मारोठ जिला नागौर में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। कोरोना महामारी में दिन रात कोराना योद्धा बनकर देश सेवा में योगदान कर रहे हैं ।जल्दी ही इस महामारी से छुटकारा मिले ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur