Hindi News / General News / कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे उपखंड अधिकारी व समस्त स्टाफ का किया सम्मान

कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे उपखंड अधिकारी व समस्त स्टाफ का किया सम्मान

दांतारामगढ़ लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा

दांतारामगढ़,[अर्जुन राम मुडोतिया] दांतारामगढ़ लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में आमजन के लिए कार्य कर रहे दांतारामगढ़ उपखंड कार्यालय समस्त स्टाफ एवं उपखंड अधिकारी का सम्मान किया गया। दातारामगढ़ थाना अधिकारी लालसिंह यादव सहित संपूर्ण स्टाफ के सदस्यों का सम्मान किया। साथ ही दातारामगढ़ सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम एवं समस्त स्टाफ के कर्मचारियों का दुपट्टा, राम चरित्र मानस( रामायण), श्रीमद्भागवत गीता सप्रेम भेंट करके सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान दांतारामगढ लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, महेश काला, विजय सिंह खीचड़, मुकेश स्वामी, महेंद्र सांखला, कालूराम मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur