Hindi News / General News / कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

नगर सेठ फाउंडेशन द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) आज रविवार को कस्बे के गंगा भवन में शहर के नगर सेठ फाउंडेशन द्वारा लॉकडाउन के बाद से ही किए जा रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य के समापन पर उन सभी योद्धाओं का सम्मान भी किया गया जो इस महामारी के बीच जिम्मेदारी से आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अधिकारियों और बेहतर कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानपत्र लक्ष्मी नाथजी महाराज का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारियों और विधायक महोदय द्वारा नगर सेठ फाउंडेशन के अध्यक्ष और संरक्षक निकिता रिणवा और रामस्वरूप गढ़वाल को प्रशस्ति पत्र और लक्ष्मी नाथ जी महाराज का फोटो देकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विधायक हाकम अली खान, डीवाईएसपी ओम प्रकाश किलानिया, थाना अधिकारी उदय सिंह यादव, सीएमएचओ दिलीप कुल्हरी, नगर पालिका ईओ नूर मोहम्मद खान, रामदास महाराज, बिजली बोर्ड के अभियंता मुकेश कुमार टैलर, डॉक्टर सौरभ मैंहैमियां, डॉ ताराचंद चोटिया, प्रकाश जांगिड़, रोहित शर्मा, कैलाश रिणवा, भवानी भोजक, अक्षय नायक, आशीष हिसारिया, हेमंत टेलर, दिनेश गुर्जर सहित अन्य कोरोना योद्धा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur