Hindi News / General News / कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

निःशुल्क मास्क किये वितरित

फ़तेहपुर,[बाबूलाल सैनी] फ़तेहपुर कस्बे के कोविड़-19 की महामारी की रोकथाम व बचाव में चौबिसों घण्टें शहर वासियों की रक्षार्थ के लिए समर्पित कोरोना योद्धाओं का आज रविवार को कोतवाली तिराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत व अभिनन्दन किया गया। शहर में कानून व्यवस्था और धारा 144 के साथ लाॅक डाउन की पालना करवा रहे फ़तेहपुर प्रशासन सदर प्रभारी आलोक पुनिया, कोतवाल उदय सिंह यादव का सुरेंद्र महिचा की और से विधायक हाकम अली खान के के नेतृत्व में विकास अधिकारी सुनील ढाका नगरपालिका के ईओ नूर मोहमद एवं पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कोरोना को हराने में लगे पुलिस व प्रशासन का तालियों के साथ भी होसला अफजाई किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र महिचा ने बताया कि रोजाना पुलिस के जवानों को ज्यूस पिलाया जाएगा महिचा ने पुलिस के जवानों को सेनेटाइजर साबुन भी दिया गया। महिचा ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि हम पुलिस व प्रशासन के साथ है। इस मौके पर भीमसेना के संस्था प्रमुख अनिल तिड़दिया, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र महिचा, प्रदेश कार्यसमिति के घनश्याम सुराणी, भुनेश वर्मा, महेन्द्र निरंकारी, बाबूलाल ठेकेदार, बाबूलाल टेलर सहित मौजूद रहे। गणमान्य लोगों ने सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए स्वागत किया। इस दौरान सुरेन्द्र महिचा की तरफ से मोहल्लेवासियों को निःशुल्क मास्क वितरण किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur