Hindi News / General News / कोरोना योद्धाओं को बाटे मास्क व सैनिटाइजर

कोरोना योद्धाओं को बाटे मास्क व सैनिटाइजर

भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने

चिड़ावा (हितेश पचार) कोविड-19 से निपटने के लिए हर आदमी सरकार के साथ मिलकर किसी न किसी रूप में जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। वही चिडा़वा मे भी भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने पी.एम. व टाइम्स ऑफ इंडिया मास्क बनाओ मुहिम के तहत हैंड मेड मास्क तैयार कराए गए। आज कोरोना योद्धाओ को मास्क वितरण किये गए। इस मौके पर चिड़ावा पुलिस थाना एच. एम. सुनील कुमार को युवा मोर्चा की टीम के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, नगर अध्यक्ष मनीष धाबाई, कमल यादव, अजय महला, अंकित यादव, विक्की सैनी नें पुलिसकर्मियों के लिए हैंड मेड मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए।