Hindi News / General News / कोरोना यौद्धाओ का किया सम्मान

कोरोना यौद्धाओ का किया सम्मान

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने

श्रीमाधोपुर,[महेंद्र खडोलिया] विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोरोना महामारी में बेहतर ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों का सेवा भारती प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विश्व हिंदू परिषद के मंत्री रवि प्रजापत ने बताया कि बावड़ी आश्रम के महंत ओंकार दास जी व संरक्षक एडवोकेट बाबूलाल शर्मा के सानिध्य में एसडीएम लक्ष्मीकांत गुप्ता, थाना अधिकारी दातार सिंह, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, ईयो रजत जैन सहित नगर पालिका स्टाफ, थाना स्टाफ व आयुर्वेदिक जगदीश प्रसाद महर्षि, महावीर महर्षि व कस्बे के पत्रकारों को दुपट्टा, श्रीफल व सेवा भारती प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष उमाशंकर ठठेरा, सेवा प्रमुख अजय मिश्रा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur