Hindi News / General News / क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] आज गुरुवार को कस्बे के आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में व्यापारीयन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कृष्णकांत निमावत सहित एडवोकेट गिरधारी मल निर्मल, अब्दुल बासित सोलंकी, भाजपा नेता इस्लाम खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुस्ताक नजमी एडवोकेट तथा जिला महासचिव कांग्रेस मोहम्मद आरिफ खोकर ,मंसूर खोकर, भूपेंद्र सरफराज गोरी, इसाक गोरी, फैसल गुचिया, सलीम खोकर, रफीक गुचिया, साजिद गोरी, राशिद सोलंकी सहित अन्य गणमान्य लोग तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे ,सभी मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उद्घाटन मैच सीकर और रतनगढ़ की टीम के बीच खेला गया जिसमें सीकर ने रतनगढ़ की टीम को 6 विकेट से हराया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur