Hindi News / General News / ग्राहकों को हर प्रकार के लोन व बैंकर्स सुविधा तुरंत मिले – निर्माण

ग्राहकों को हर प्रकार के लोन व बैंकर्स सुविधा तुरंत मिले – निर्माण

चूरू में यूनियन बैंक का ग्राहक सेमिनार आयोजित

चूरू, [दीपक सैनी ] सोमवार को यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में ग्राहक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के एजीएम प्रदीप कुमार निर्माण थे। इस अवसर पर निर्वाण ने ग्राहकों को बैंकर्स सुविधा व लोन की जानकारी दी। इस अवसर पर एजीएम ने कहा कि ग्राहकों का बैंक या लोन संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य को तुरंत किया जाए। इस अवसर पर एजीएम ने चार व्यक्तियों को रोजगार के लिए लोन वितरित किया। सेमिनार में एजीएम प्रदीप कुमार निर्माण ने एक- एक ग्राहकों से रूबरू होकर उनके विचार सुने। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार बुडानिया ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम ग्राहकों की हर समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर दीपक खत्री मुकेश गुर्जर शिव सिंह महेंद्र अग्रवाल कपिल बुडानिया मनोज सैनी ओम प्रकाश सैनी सुमित पंवार श्रवण सोनी सहित बैंक स्टाफ व ग्राहक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur