Hindi News / General News / डाबडी बलौदा के ग्रामीणों ने दी 1 लाख 55 हजार की सहायता

डाबडी बलौदा के ग्रामीणों ने दी 1 लाख 55 हजार की सहायता

कोविड 19 की रोकथाम एवं नियत्रंण के लिए

झुंझुनू, कोविड 19 की रोकथाम एवं नियत्रंण के लिए सहयोग राशि देने के लिए अब ग्रामवासी भी आगे आने लगे है। आज सोमवार को जिले के ग्राम डाबडी बलौदा के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने एक लाख 55 हजार रूपये की राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में भेट की। ग्रामीणों ने इस राशि का चैक अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल को उनके चैम्पर में सौपा। यह राशि गांव के सभी किसान, युवा वर्ग, रिटायर्ड फौजी, सेवानिवृत कर्मचारी एवं मजदूर वर्ग ने यथा संभव सहयोग से इक्कठा की गई है। सुधा जांगिड के नेतृत्व में आए इन ग्रामीणों में संदीप बलौदा, प्रहलाद जांगिड, दिनेश जांगिड, अरूण बलौदा, नरेन्द्र जांगिड, संदीप जांगिड, महिपाल बलौदा, धर्मवीर बलौदा, अजय शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur