Hindi News / General News / दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन

दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन

हल्ला बोल के तहत

झुंझुनूं, राजस्थान सरकार में आए दिन दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर आज भीम आर्मी द्वारा जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राजस्थान में बढ़ते दलित समाज पर अत्याचारों पर रोक लगाने एवं सभी मामलों की कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही हासलसर में कुछ दिनों पहले टेंपो चालक के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने की मांग रखी गई।।अगर सभी मामलों में न्याय नहीं मिला तो जल्दी भीम आर्मी द्वारा जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनवा, महिला विंग संयोजक मधु खना, नगर अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, जिला सचिव विक्की जाजोरिया, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष हारुण खान, इस्लाम खान, राहुल जदिया, आसिफ खान, रोहित खन्ना, राजा खन्ना आदि मौजूद रहे।।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur