Hindi News / General News / डांडिया नृत्य का आयोजन किया

डांडिया नृत्य का आयोजन किया

विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर

रतनगढ़, क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर मंगलवार शाम नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर महिलाओं के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। डांडिया नृत्य के दौरान सैंकड़ो युवतियां व छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। शाम 7 बजे से से शुरू हुआ कार्यक्रम करीब 11 बजे तक चला। कार्यक्रम का विधायक अभिनेश महर्षि व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नेता बजरंग गुर्जर आदि ने माता की पूजा अर्चना कर दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विधायक अभिनेश महर्षी एवं उनकी धर्मपत्नी रूबी महर्षि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आगंतुक महिलाओं का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur