Hindi News / General News / डांगी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया पौधारोपण

डांगी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया पौधारोपण

भाजपा के ग्रामीण युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष

झुन्झुनू, भाजपा के ग्रामीण युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष स्व. संदीप डांगी की प्रथम पुण्यतिथि पर भरतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम बिबासर में पौधा रोपण किया गया। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि दिवंगत संदीप डांगी की पुण्यतिथि पर बिबासर ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एवं गांव की पहाड़ी के पास नर्सरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया , सांसद नरेंद्र कुमार व राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पूनिया, बिबासर धाम के महंत बाबा तूफान गिरी महाराज की अगुवाई में 101 पेड़ लगाए एवं दिवंगत संदीप डांगी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रथम वृक्ष स्व. संदीप डांगी की पुत्री देवश्री एवं राजश्री द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीस गजराज,, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, भाजपा के कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। संदीप के भाई प्रदीप डांगी ने बताया कि समस्त पौधारोपण कार्य स्व. संदीप डांगी ग्राम विकास एवं पर्यावरण सरंक्षण समिति द्वारा किया व समिति द्वारा समय समय पर पोधो को पानी डालने एवं उनको पालने का संकल्प लिया गया। पुण्यतिथि पर बीबासर के नजदीकी ग्राम फतेसरा, कुलहरियो का बास, हनुमानपुरा, तोगड़ा कला, एवं डाबड़ी में भी पेड़ लगाये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur