Hindi News / General News / दांतारामगढ़ की बेटी करेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व

दांतारामगढ़ की बेटी करेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व

राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल है ममता कुमारी

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल ममता कुमारी काठमांडू में 1 से 10 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले सैफ गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स एवं मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने ममता कुमारी को इस सफलता पर बधाई दी हैं।
-3 साल की कड़ी मेहनत ने पहुँचाया इस मुकाम पर
कड़ी मेहनत व संघर्ष के परिणामस्वरूप ममता कुमारी 3 वर्ष की अल्पावधि में भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है, जबकि पाँचवीं बटालियन, आरएसी में आने से पूर्व इसका कोई खेल बैक ग्राउण्ड नही था। यह खिलाड़ी गत 3 वर्ष से राजस्थान पुलिस महिला कबड्डी टीम के साथ चौगान स्टेड़ियम, जयपुर में अभ्यास कर रही है। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने जानकारी दी कि ममता कुमारी साल-2015 में जनरल डयूटी कानिस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर से बेसिक ट्रेनिंग करने के बाद टेलेन्ट सर्च स्कीम के तहत इस खिलाड़ी का चयन किया गया था। बेसिक ट्रेनिंग के पश्चात यह खिलाड़ी दिसम्बर, 2016 से पाँचवीं बटालियन, आरएसी में संचालित अभ्यास शिविर में लगातार अभ्यास कर रही है। यह खिलाड़ी सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील के गनोडा़ गाँव की रहने वाली है तथा जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पदस्थापित है। मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि ममता कुमारी पिछले 20 दिनों से SAI सेन्टर, रोहतक में नेशनल कैम्प में प्रशिक्षणाधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur