Hindi News / General News / इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए दांता की 8 छात्राओं का चयन

इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए दांता की 8 छात्राओं का चयन

शेखावाटी यूनिवर्सिटी की ओर से खेलेंगी महर्षि परशुराम काॅलेज दांता की छात्राएं

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] कोटा यूनिवर्सिटी की मेजबानी में भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आज से कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम व श्रीराम रेयंस स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी की टीम में महर्षि परशुराम पीजी कॉलेज 8 छात्राओं का चयन हुआ है जो इस प्रतियोगिता में शेखावाटी यूनिवर्सिटी की ओर से हिस्सा लेंगी और वेस्ट जोन में खेलेंगी। महर्षि परशुराम पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल बालमुकुंद दीक्षित ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की कुल 12 यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि महर्षि परशुराम कॉलेज से फुटबॉल खिलाड़ी सुमन वर्मा, ममता वर्मा, मंजू धायल, गीता समोसा, अंजली शर्मा, वंदना कुमावत, कोमल जांगिड़ एवं काजल वर्मा को शेखावाटी यूनिवर्सिटी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 35 महिला फुटबॉल टीम भाग लेंगी जिनमें 650 खिलाड़ी एवं 80 टीम मैनेजर व कोच शामिल होंगे। महाविद्यालय की ओर से खेलने वाली खिलाड़ियों को तिलक लगाकर जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। इस दौरान महाविद्यालय निदेशक सुरेश शर्मा, पूरणमल, प्राध्यापक सुरज्ञानी राम, नंदकिशोर खेतान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur