प्रदेश में 7 दिसंबर को हुई वोटिंग के बाद से विभिन्न प्रकार के एग्जिट पोल और सट्टे बाजार के रुख से लग रहा है कि प्रदेश में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जब खबर आई थी कि भाजपा रिकवरी कर रही है ऐसा क्या हुआ कि स्थिति कांग्रेस के पक्ष में चली गई। दरअसल 7 दिसंबर को हुए मतदान में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक वोटिंग हुई है ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि कृषि से जुड़े हुए लोग यानि किसानों ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर वोटिंग की है। क्योंकि राहुल गांधी ने राजस्थान में अपनी जनसभाओं में कहा कि 10 दिन के अंदर किसान का कर्जा माफ किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी के 10 का यही दम क्या भाजपा को चित कर पाएगा। यह तो 11 दिसंबर को ही पता चलेगा लेकिन वर्तमान विश्लेषण के आधार पर कांग्रेसी सत्तासीन होती नजर आ रही है। प्रदेश के फलौदी के सट्टे बाजार के अनुसार बन रही है कांग्रेस की सरकार और अशोक गहलोत बन रहे है उसके सरदार।
Hindi News / General News / दस का दम बनाएगा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार !
दस का दम बनाएगा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार !



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।