Hindi News / General News / दीपावली को लेकर बाजारों मे रही रौनक, विधायक हॉकम अली खांन दी बधाई

,

दीपावली को लेकर बाजारों मे रही रौनक, विधायक हॉकम अली खांन दी बधाई

नगर सेठ लक्ष्मीनाथ महाराज मे ​मन्दिर मे दर्शन कर मांगी खुशहाली की कामंना

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी ] दीपोत्सव के तीसरे दिन भी कल बाजारों में खूब रौनक देखी गई। जिले के बाजार में शानदार ग्राहकी का नजारा देखने को मिला। मुख्य खरीदारी कल रविवार को हुई वही सराफा बाजार में ज्वेलर्स, मिष्ठान भंडार, गारमेंट्स की दुकानों पर लोगो की जबरदस्त भीड़ देखी गई। लोगों ने जमकर गहने सिक्के और मिठाइयां कपड़ों आदि की खरीदारी की। फतेहपुर शेखावाटी में बाजारों में ट्रैफिक नहीं होने इस वजह से फतेहपुर के सीआई उदयसिंह भी बाजार में दिनभर मौजूद रहे। काफी संख्या में दिनभर सुबह से लेकर शाम तक बावड़ी गेट से लेकर संकरी गली से छत्रिय बस स्टैंड तक काफी तादाद में भीड़ रही। वही रात को स्थानीय विधायक ने बाजारों में पहुंचकर लोगो को दीवाली की बधाई दी तथा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ महाराज मे ​मन्दिर मे दर्शन कर की खुशहाली की कामंना।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur