Hindi News / General News / दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा का

चिड़ावा,कस्बे में स्थित परमहंस दिव्यांग सेवा समिति में आज मंगलवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता होशियार सिंह ने की। सर्वप्रथम दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामना देते हुए सभी को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर दिव्यांग लोगो की समस्याएं भी सुनी गई। कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पास किया गया जिसमें दिव्यांगजन का प्रतिभा सम्मान समारोह विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित करने का फैसला किया गया। जिसमें दिव्यांग छात्र-छात्रा 8वीं ,10वीं,12वीं में 75{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} प्राप्तांक करने वाले, स्नातक में 70{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} प्राप्तकरने वाले, स्नातकोत्तर में 60{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56}, B.Ed में 75{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र -छात्राओं को तथा नेशनल ,राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव अरुण कुमार दाघीच ने किया।
साथ ही विश्व दिव्यांग दिवस पर पिछले वर्ष कि भांती इस वर्ष भी खेल खुद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें 100 मी,200 मी दौड, बैशाखी दौड, शॉट फुट, डिस्क थ्रो, म्युजिकल चेयर, आदी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष संदीप धंखड, संगठन प्रभारी अरूण कुमार, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सुमेर सिंह हवासिंह, बाबूलाल, कुलदीप राव, मुकेश, रतिराम, विकास सांगवान आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur