Hindi News / General News / दीपावली पर्व पर मंदी की मार, सूने पड़े बाजार

दीपावली पर्व पर मंदी की मार, सूने पड़े बाजार

खरीदने वाले ग्राहकों की कमी नजर आ रही है

रतनगढ, व्यापक मंदी से व्यापारी जहां एक और परेशान है वहीं दीपावली पर घरों में अत्यधिक खर्चे बढऩे की संभावनाओं से नकारा नहीं जा सकता। दीपावली पर्व पर बिक्री बढऩे की आस को लेकर व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों की सफाई व्यवस्था कर सामानों को बिक्री के लिए प्रदर्शित कर दिया है। लेकिन मंदी के चलते बाजारों में खरीदने वाले ग्राहकों की कमी नजर आ रही है। व्यापारियों ने जहां एक और दीपावली पर्व को लेकर बड़ी खरीददारी भी कर ली है। दूसरी और शहर में दीपावली पर्व पर प्रमुुख बाजारों में व्यापारियों द्वारा नगरपालिका के निर्देश पर कई वर्षों से जोर शोर से सजावट भी की जा रही है। सजावट को लेकर अशोक स्तम्भ से घंटाघर, घंटाघर से गढ़ चौराहा, घंटाघर से अगुणा बाजार, घंटाघर से गणेश मंदिर तक स्वागत द्वारा बंधने शुरू हो गये है। लेकिन जिस तरह से व्यापारियों द्वारा जोर शोर से सजावट की जा रही है एवं बिक्री के लिए सामान की खरीददार भी की गई है। लेकिन अभी तक दुकानदारों में खरीदने वाले ग्राहकों की कमी हर दुकानदारों को नजर आ रही है। दूूसरी और फूटपाथों पर लगी अस्थाई जुते-चम्पल, रेडीमेड कपड़े, सजावटी सामान की दुकानें शहर में सैंकड़ों की संख्या में लगी हुई है। जिससे फूटपाथ पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur