Hindi News / General News / दीपोत्सव पर रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

दीपोत्सव पर रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

न्यू इंडियन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में

सिंघाना, न्यू इंडियन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दीपोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने की हिंदी माध्यम प्रधानाचार्य डॉ. अनीता अंग्रेजी माध्यम प्रधानाध्यापिका पिंकी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान मटकी डेकोरेशन में मुस्कान प्रथम, निकिता द्वितीय, मनीषा तृतीय स्थान पर रही। दीया प्रतियोगिता में उत्तम प्रथम, सरजीत द्वितीय और सानिया तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में कपिल डांडिया प्रथम, विशाल द्वितीय और लकी घायल तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह रंगोली कंपटीशन में निशा प्रथम रही। कक्षा कक्ष सजाओ प्रतियोगिता में प्रांजल गोदारा प्रथम रही। इस अवसर पर प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय अध्यक्ष सरिता एवं स्टाफ सदस्य ज्योति, मीना यादव, ममता, सुमन, आशा, प्रीति, बबीता, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह की आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur