Hindi News / General News / नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया करने की मांग

नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया करने की मांग

नवीन गोरमेंट बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न पदों पर

सीकर, एस. के. मेडिकल कॉलेज में प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज प्राचार्य से मिलकर नवीन गोरमेंट बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न पदों पर नियम विरुद्ध पदस्थापन को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने व नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया करने की मांग उठाई । संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज सगंठनों व एक्जीक्यूटिव मेंबर के तत्वाधान में आज सीकर के डॉ. अब्दुल लतीफ, डॉ महिपाल सिंह फेनिन, सुनील भूकर , प्रो बनवारी लाल, प्रो महेश कुमावत, प्रो रोहिताश गोदारा, प्रो प्रतीक शर्मा, डॉ. खालिद कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज से आश्वासन मिला की जल्दी ही इस विषय में संज्ञान लेकर पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया जाएगा । ज्ञात हो कि इस वर्ष से राजमेश सोसायटी के अधीन नवीन नर्सिंग कॉलेज बीएससी नर्सिंग की 60 सीट के साथ संचालन किया जाएगा । कॉलेज के लिए नियमानुसार भर्ती का आश्वासन मिला है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur