Hindi News / General News / देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

सैनी समाज अतिथि भवन में

रतनगढ़, महिला शिक्षा की अलख जगाकर महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का गौरव माता सावित्रीबाई फुले को जाता है। यह विचार महेशकुमार गौड़ ने स्थानीय हनुमान पार्क के पास स्थित सैनी समाज अतिथि भवन में देश की प्रथम महिला शिक्षिका के जयंती पर सैनी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए। सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष गौरीशंकर खडोलिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा के महत्व को समझ कर फुले दम्पति ने अपना जीवन समाज के उद्धार करने में लगा दिया। परमेश्वरलाल गौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों की वजह से ही आज महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला है। जयंती समारोह को नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शिवम सुईवाल, ओमप्रकाश गौड़ आदि ने भी संबोधित करते हुए सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur