झुंझुनू जिले के जाखोद गांव में शहीद मुंशी राम की मूर्ति अनावरण समारोह में सबसे पहले कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने गुरूवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए देश के सपूतों को दो मिनट का मौन रखखकर श्रदांजलि अर्पित की गई। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पाकिस्तान को आतंकवादियों के सहारे भारत में इस तरह की गतिविधियां नहीं करनी चाहिए। वे शुक्रवार को जिले के जाखोद गांव में शहीद मुंशीराम की मूर्ति अनावरण करने के बा वहां आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के जवानों ने सरहद की सीमा पर 24 घंटे विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देकर देश की रक्षा की हैं, और जब भी दुश्मन ने भारत की और आंख उठाई तो उसका मुंह तोड़ जवाब भी यहां के लाड़लों ने दिया हैं। भारतीय जवानों ने कभी भी पीठ पर गोली नहीं खाई हैं, ओर ना ही उन्होंने मां के दुध को लज्जित होने दिया है। हमें चाहिए कि ऎसे शहीदों को हम देवता के रूप में माने और पूजे जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया हैं। शहीद किसी जाति व धर्म का नहीं होता वह देश की धरोहर होता हैं। हमें शहीदों एवं उनके आश्रितों के मान एवं सम्मान मे ंकिसी तरह की कमी नहीं रखनी चाहिए। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां ने शहीद को नमन करते हुए कहां कि झुंझुनू जिले ने सेना में सवरधिक भागीदारी और शहादत देने में देश में नाम कमाया हैं, ओर यहां के जवानों में राष्ट्र भक्ति और देश प्रेम का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ हैं। वे सदैव मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं, उन्होंने बाजौर द्वारा राज्य में शहीदों की लगवाई जा रही मूर्तियों को अनूठी पहल बताते हुए कहा कि यह अपने आपमें एक मिशाल हैं। समारोह को बुहाना की पूर्व प्रधान नीता यादव, कृष्ण कुमार जानू, जिला परिषद सदस्य सौमवीर लांबा और रतन सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा िंक झुंझुनू की वीर प्रसूता भूमि के लाड़लों की शहादत को देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस दौरान शहीद के भाई रोहिताश सिंह, राजेन्द्र सिंह एवं बहनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शहीद मुंशी सिंह 1962 के भारत पाक युद्व में शहीद हुए थे। समारोह में विनोद कुमार झाझड़िया, ग्राम सरपंच सहित आस-पास के जनप्रतिनिधि शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।
Hindi News / General News / देश की रक्षा के लिए शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी – बाजौर
देश की रक्षा के लिए शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी – बाजौर


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


