सुजानगढ़, मांडेता स्थित श्री काशीपुरीश्वर महादेव मंदिर में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महंत स्वामी कानपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यंग्स क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने हमले की निंदा की। पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने कहा कि अद्र्धसैनिक बलों को समस्त सरकारी लाभ देते हुए जवानों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त सरकार द्वारा किये जाने चाहिए। स्वामी कानपुरी महाराज ने कहा कि देश में छुपे देशद्रोही तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं राजनीतिक ईच्छाशक्ति का परिचय देते हुए आतंकियों का सफाया किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में ओमप्रकाश तूनवाल, रामप्रताप बीडासरा, रामनिवास बुगालिया, यशोदा माटोलिया, शेलेन्द्र लाटा आदि ने विचार प्रकट किये।
Hindi News / General News / देशविरोधी तत्वों पर हो सख्त कार्यवाही – स्वामी कानपुरी
देशविरोधी तत्वों पर हो सख्त कार्यवाही – स्वामी कानपुरी


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


