Hindi News / General News / देशभर में घूम कर दे रहे है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देशभर में घूम कर दे रहे है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महाराष्ट्र के सतारा जिले के विकास सिंदे पहुंचे सिंघाना

सिंघाना(के के गाँधी) देशभर में बाईक से यात्रा कर दे रहे है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश। यात्रा के दौरान आज रविवार को सिंघाना पहुंचे महाराष्ट्र के सतारा जिले के विकास सिंदे का बागड़ी बजाज एजेंसी पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सिंदे ने बताया कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व हैलमेट लगाने का संदेश लेकर देश के सभी राज्यों की यात्रा कर चुके है। यह उनकी छठी बाईक यात्रा है जिसमें वो देशभर में घूमकर लोगों को जागरूक करेगें। अब तक तीन लाख चौदह हजार छ:सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। उन्होनें बताया की साल में आठ महीने यात्रा करते है चार माह घर पर खेती का कार्य करते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur