Hindi News / General News / देशी कट्टे व पांच जिंदा कारतूस सहित दो गिरफ्तार

देशी कट्टे व पांच जिंदा कारतूस सहित दो गिरफ्तार

साईं मंदिर के पास भगीना रोड पिलानी से

झुंझुनू, पिलानी थाना अधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर साईं मंदिर के पास भगीना रोड पिलानी से सोनू पुत्र सुभाष जाति वाल्मीकि निवासी साईं मंदिर के पास पिलानी को नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक दुनाली 12 बोर बंदूक साथ में तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी सोनू शातिर बदमाश है जो कि बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा था। जिसके साथ ही पिलानी पुलिस को दूसरी कामयाबी हासिल हुई। मुखबिर की सूचना पर खेडला रोड पिलानी से एक देसी रिवाल्वर मय दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी कार्तिक उर्फ धनिया पुत्र प्रेम पवार जाति वाल्मीकि निवासी नरहड़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। आरोपी सोनू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल पहले खेतड़ी नगर के व्यापारी प्रदीप महाजन के साथ मारपीट कर लूट की घटना की गई थी उसमें शामिल था। समाचार लिखे जाने तज आरोपियों से पूछताछ जारी थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur