Hindi News / General News / देशी नकली घी मामले में आरोपी से चल रही है गहन पूछताछ

देशी नकली घी मामले में आरोपी से चल रही है गहन पूछताछ

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

सूरजगढ़,[के के गांधी ] दो दिन पहले कस्बे में पकड़ी देशी नकली घी बनाने की फैक्ट्री जहां पर भारी मात्रा में तैयार माल बरामद किया गया था। इसके साथ ही कस्बे के नामी व्यापारियों के पास हो रही सप्लाई को देखते हुए पुलिस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना जताई है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी अपने पुराने रिकॉर्ड व माल को दबाने में लगे हुए है। वहीं कस्बे में राजनैतिक पहुंच के चलते मामले को दबाने की हो रही कोशिश की चर्चा पर भी जोरों पर है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur