Hindi News / General News / देवीलाल बोचल्या फिर हुए एपीओ

देवीलाल बोचल्या फिर हुए एपीओ

झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त

झुंझुनू, झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या को स्वायत शासन विभाग द्वारा एपीओ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीलाल बोचल्या को फिर से एपीओ करके निदेशालय में लगाया गया है। ज्ञात रहे झुंझुनू पदभार संभालने से पहले भी चल रहे थे एपीओ। झुंझुनू आयुक्त का पदभार संभालने के बाद से लगातार विवादों में रहे है आयुक्त बोचल्या। पूर्व में झुंझुनू आयुक्त का पदभार संभालने वाली अधिशासी अधिकारी अनिता खीचड़ के समय सीज की गई अवैध बिल्डिंगों के मामले में तथा नगर परिषद के स्वामित्व की भूमि पर अतिक्रमण कर चल रहे कोचिंग संस्थानों को लेकर भी विवाद में रहे आयुक्त बोचल्या। नगर परिषद का नया बोर्ड बनने के बाद से लोगो में आश बंधी थी कि अब तो शहर के हालातो में कुछ सुधार होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसके चलते लोगो में सन्देश गया कि मात्र शहर का वजीर बदला है लेकिन नजीर आज भी वही है। साथ ही नगर परिषद के कुछ पार्षदों में भी उनको लेकर असंतोष बताया जा रहा है। कुछ समय पूर्व ही  तत्कालीन  जिला कलेक्टर रवि जैन ने दृढ इच्छाशक्ति दिखाते हुए शहर में चल रहे कोचिंगों पर एक कमेटी बनाई थी जिसकी रिपोर्ट के बाद लाम्बा कोचिंग व विवेकानंद कोचिंग को सीज कर दिया गया था। जिसमे इन संस्थानों को जो कि नगर परिषद की भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, को तीन दिवस में अपना टाइटल प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। लेकिन आज तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। जिला कलेक्टर रवि जैन के पद्दोनत होकर जयपुर जाने के बाद से यह मामला भी ठन्डे बस्ते  चला गया। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur