Hindi News / General News / देवउठनी ग्यारस आज, गूंजेगी शादी की शहनाइयाँ

देवउठनी ग्यारस आज, गूंजेगी शादी की शहनाइयाँ

विभिन्न प्रकार के होंगे धार्मिक कार्यकर्म आयोजित

फतेहपुर [बाबूलाल सैनी] आज देव उठनी ग्यारस होने के साथ शयन किये हुए देवता उठ जायेगे जिसके चलते शादी विवाह जैसे शुभ कार्य भी आज से शुरू हो जायेगे। कस्बे के लक्ष्मी नाथ जी महाराज के मंदिर में आज भव्य महाआरती.का आयोजन किया गया। आरती में शामिल होने के लिए कस्बे के सैकड़ों की तादाद में भक्तगण उमड़ पड़े। वही आज से शुरू हुई विवाह शादियों से भी बाजारों में रौनक बढ़ी है। आज के दिन विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यकर्म भी आयोजित किये जा रहे है। आज शाम को तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी घर घर में आयोजित किये जायेगे।