Hindi News / General News / ढाणी बाढान में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

ढाणी बाढान में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मां जमवाय स्टेडियम में

खेतड़ी, [पंकज सिंह शेखावत ] 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर खेतड़ी तहसील में स्थित गांव ढाणी बाढान में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान गांव के युवाओं ने शहीदों को याद किया व सरकार की गाइडलाइन को मद्देनजर रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। गांव में स्थित मां जमवाय स्टेडियम में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान युवाओं ने राष्ट्रगान भी गाया वही गांव के बुजुर्गों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता तनुज सिंह शेखावत, कैप्टन पृथ्वी सिंह, श्री राम सिंह, कैप्टन इंद्र सिंह, रिपु दमन सिंह , वह गांव के अन्य गणमान्य व युवा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur