Hindi News / General News / धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत ] आज गणतंत्र दिवस समारोह देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ व खेल गतिविधियों के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजकीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें एसडीएम गौरव सैनी, पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम व चेयरमैन ने एनसीसी, स्काऊट-गाइड्स की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे  परिधानों में व्यायाम प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 48 व्यक्तियों एवं संस्थाओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur