Hindi News / General News / ढूकिया ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्र के परिजनों से की मुलाकात

ढूकिया ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्र के परिजनों से की मुलाकात

जानकारी जुटाकर सकुशल घर पहुंचाने का दिलाया भरोसा

झुन्झुनूं, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांव पहाड़सर में ताराचन्द जाखड़ के पोते व रधुवीर सिंह के पुत्र कमलेश जाखड़ के यूक्रेन में पढ़ाई के कारण रोमानिया में फँसा हुआ है, उसकी जानकारी जुटाने व सकुशल घर पहुंचने का भरोसा दिलाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया उनके घर पहुंचे। कमलेश जाखड़ की पूरी जानकारी, पासपोर्ट नम्बर, मोबाईल नम्बर लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान को मेल किया तथा केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर कमलेश के दादा-दादी, माता-पिता व चाचा डॉ. राजेश जाखड़, जयसिंह जाखड़ उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur