Hindi News / General News / जागरूकता की चौपाल पर हुई चर्चा

जागरूकता की चौपाल पर हुई चर्चा

अभिनव राजस्थान अभियान की

मंडावरा, [झाबरमल शर्मा ] बस स्टैंड उदयपुरवाटी पर अभिनव राजस्थान अभियान की जागरुकता चौपाल हुई जिसमे कई अभिनव साथी मौजूद रहे। चौपाल मे नागरिको को जागरुक करने के लिये सूचना का अधिकार,राजस्थान लोक सेवा गारन्टी अधिनियम,राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, पी.जी.पोर्टल, महिला आयोग,मानवाधिकार आयोग,लोक अदालते,साथ ही अन्य कई कानूनो के बारे मे जानकारीया दी। साथ ही जितेंद्र कुमावत ने बताया कि किसी भी नागरिक को कोई भी व्यक्तिगत ओर सार्वजनिक समस्या हो तो उसके लिये भी निशुल्क विधि सम्मत उचित मार्गदर्शन भी दिया जावेगा। इस मौके पर पत्रकार झाबर मल शर्मा ,जितेन्द्र कुमावत,अवदेश टाँक,नितेश सैनी,मोनू बिजारनिया,सुनील कुमावत,अनिल सैनी आदि थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur