Hindi News / General News / भाजपा प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर चर्चा

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर चर्चा

ग्राम पंचायत भडूंदा के वृंदावन धाम में चल रहे

झुंझुनू, ग्राम पंचायत भडूंदा के वृंदावन धाम में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के दूसरे रोज़ विभिन्न संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर चर्चा की गई।भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन के सत्र में भारत की मुख्य विचार धाराएं एवं हमारी विचार धाराएं,भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, व्यक्तित्व विकास, आत्म निर्भर भारत,बदली हुई परिस्थितियों में भा ज पा का दायित्व, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग,2014 के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन, पिछले 7 वर्षों में अंत्योदयी पहल, केन्द्र सरकार की विकास योजनाएं एवं राज्य सरकार की विफलताओं सहित अन्य विषयों पर वक्ताओं ने विषय रखे। प्रशिक्षण शिविर में, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया,भा ज पा नेता विष्णु रुंथला, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, शिविर संयोजक विकास शर्मा,सह संयोजक राजेश दहिया एवं प्यारे लाल ढूकिया, कृष्ण कुमार जानू, जिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा,जिला मंत्री रिशाल कंवर, सुनीता स्वामी, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा गुढा, राकेश पाटन,भा ज पा नेत्री डॉ सुमन कुलहरि, अरुणा सिहाग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ,ओ. बी. सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, मंडावा के पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, सूरजगढ़ के पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा,प्रभू सिंह बारेठ, सुभाष कश्यप, मंजू कुलहरि, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी,बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, सूरजगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, मुकुन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,बिरमी मंडल अध्यक्ष देशराज राड़,चैलासी मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी,जसरापुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, जिला कार्यसमिति सदस्य मदन लाल सैनी, महावीर सैनी, विजेन्द्र हटवाल, जगदीश गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur